सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-एफ के सुपर-8 दौर में तीनों मैच जीतकर श्रीलंका ने छह अंक जुटा लिए हैं जबकि पाकिस्तान की टीम ने चार अंकों के साथ अंतिम चार दौर में खेलने की योग्यता हासिल की है।
ग्रुप-ई से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इस ग्रुप से भारत और इंग्लैंड की टीमों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है जबकि ग्रुप-एफ से न्यूजीलैंड और आयरलैंड का पत्ता साफ हुआ है।
सेमीफाइनल मुकाबले 18 और 19 जून को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जाने हैं जबकि खिताबी मुकाबला 21 जून को ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।