ट्वेंटी-20 विश्व कप: इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में (लीड-1)

By Staff

बारिश के कारण वेस्टइंडीज को नौ ओवर में 80 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने पांच विकेट के नुकसान पर चार गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

स्थानीय ओवल क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने रवि बोपारा के शानदार अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। बोपारा ने पांच चौकों की मदद से 43 गेंद में 50 रन बनाए। उन्होंने केविन पीटरसन के साथ 56 और फिर अवेस शाह के साथ 34 रनों की दो महत्पूर्ण साझेदारियां निभाई।

बारिश के कारण वेस्टइंडीज की पारी समय पर शुरू नहीं हो पाई। बाद में बारिश जब रूकी तो डकवर्थ-लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को नौ ओवर में 80 रन बनाने का लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट के नुकसान पर चार गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही।

वेस्टइंडीज ने 16 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। फ्लेचर और सिमंस तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि क्रिस गेल 15 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन डवेन ब्रैवो ने 18 रन बनाए। अनुभवी रामनरेश सरवन और चंद्रपॉल ने पारी संभाली। दोनों ने चार गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।

सरवन ने केवल नौ गेंद पर 19 रन बनाए, जबकि चंद्रपॉल ने 10 गेंद पर 18 रन बनाए। सरवन को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।

भारत के बाद इंग्लैंड की टीम भी अब प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। सेमी फाइनल में पहुंचने वाली तीन टीम का फैसला हो चुका है। पाकिस्तान के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

मंगलवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, June 16, 2009, 10:18 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+