दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ 14 गेंदों में दो चौके की मदद से 19 और डी विलियर्स 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। हर्शल गिब्स पांच रन बनाकर आरपी सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए।
सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-एफ से छह अंकों के साथ श्रीलंका और चार अंकों के साथ पाकिस्तान की टीम पहुंच चुकी है। ग्रुप-ई से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
ग्रुप ई से भारत और इंग्लैंड की टीमों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है जबकि ग्रुप-एफ से न्यूजीलैंड और आयरलैंड का पत्ता साफ हुआ है।
सेमीफाइनल मुकाबले 18 और 19 जून को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जाने हैं जबकि खिताबी मुकाबला 21 जून को ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।