पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक बारी को सबसे पहले जुलाई में श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट तथा एकदिवसीय टीमों के चयन की जिम्मेदारी दी गई है।
पाकिस्तान के लिए 81 टेस्ट मैच खेल चुके बारी इससे पहले भी दो बार चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने से पहले वह पीसीबी के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख थे।
पूर्व लेग स्पिनर कादिर ने आठ जून को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि पीसीबी चयन संबंधी मसलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।