डकवर्थ-लेविस नियम में हो सकता है परिवर्तन
बारिश के कारण वेस्टइंडीज के हाथों इंग्लैंड की हार के बाद इस नियम की आलोचना की जाने लगी है। इस हार के बाद इंग्लैंड की टीम ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइक आर्थटन ने इन नियमों को सबसे उपयुक्त बताया है लेकिन समाचार पत्र 'गार्जियन' ने इन नियमों को बनाने वाले फ्रैंक डकवर्थ के हवाले से लिखा है कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट को रोचक तथा पारदर्शी बनाने के लिए आने वाले दिनों में इस नियम में परिवर्तन किया जाएगा।
डकवर्थ ने कहा, "हमें नियमों में परिवर्तन के संबंध में कई पत्र मिले हैं। विश्व कप की समाप्ति के बाद हम इस पर विचार करेंगे। हम भी चाहते हैं कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट पारदर्शी और लोकप्रिय बने और इसके लिए इससे जुड़े डकवर्थ-लेविस नियमों में परिवर्तन बहुत जरूरी हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications