आशीष नेहरा की भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक 16 सदस्यीय टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग को शामिल नहीं किया गया है। इन दो प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा रहा है।
अंगूठे में चोट के कारण सुरेश रैना को इस श्रृंखला के लिए टीम में जगह नहीं मिली है जबकि मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक नायर पहली बार एकदिवसीय टीम में शामिल किए गए हैं।
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के साथ चार एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। पहला मैच 26 जून को किंग्सटन में खेला जाना है जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून को किंग्सटन में ही होगा। तीसरा मैच ग्रास इसलेट में तीन जुलाई को और चौथा इसी मैदान पर पांच जुलाई को होगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, यूसुफ पठान, मुरली विजय, सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ, रुद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, अभिषेक नायर, आशीष नेहरा, रवीेंद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications