For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नेहरा 4 साल बाद टीम में लौटे, नायर नया चेहरा (लीड-1)

By Staff

नेहरा ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में शानदार प्रदर्शन के बूते टीम में वापसी की है। नेहरा आईपीएल में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के लिए खेले थे। सहवाग हालांकि इस श्रृंखला के लिए टीम में जगह नहीं बना सके हैं।

सहवाग को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, तेज गेंदबाज जहीर खान और सुरेश रैना के साथ आराम दिया जा रहा है। सहवाग के कंधे में चोट है जबकि रैना का अंगूठा चोटिल है। कंधे की चोट के कारण सहवाग ट्वेंटी-20 विश्व में हिस्सा नहीं ले सके, लिहाजा चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर विचार नहीं किया।

इस टीम में तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और कलात्मक बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ को भी शामिल किया गया है लेकिन इरफान पठान की छुट्टी कर दी गई है। भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड से सीधे वेस्टइंडीज रवाना होगी।

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के साथ चार एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। पहला मैच 26 जून को किंग्सटन में खेला जाना है जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून को किंग्सटन में ही होगा। तीसरा मैच ग्रास इसलेट में तीन जुलाई को और चौथा इसी मैदान पर पांच जुलाई को होगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, यूसुफ पठान, मुरली विजय, सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ, रुद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, अभिषेक नायर, आशीष नेहरा, रवींद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+