समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हेमिल्टन ने अमेरिकी डोपिंग निरोधी संस्था द्वारा तय इस सजा को स्वीकार कर लिया है। हेमिल्टन को दूसरी बार प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया है।
हेमिल्टन को अपने खिलाफ तय होने वाली सजा का अंदाजा था, लिहाजा उन्होंने इस साल फरवरी में ही अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं से संन्यास ले लिया था। हेमिल्टन को स्टेरायड डिहाइड्रोइपियेनड्रोस्ट्रोन (डीएचईए) के सेवन का दोषी पाया गया है।
हेमिल्टन को एथेंस ओलंपिक के तुरंत बाद स्पेन में आयोजित एक साइकिलिंग प्रतियोगिता के दौरान प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाया गया था। इसे लेकर उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।