पिछले चार साल में यह पहला मौका है, जब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पहली वरीयता नहीं मिली है। फेडरर को इस साल दूसरी वरीयता मिली है जबकि ब्रिटेन के एंडी मरे को तीसरी और सर्बिया के नोवाक जोकोविक को चौथी वरीयता दी गई है।
महिला वर्ग में सफीना पहली बार शीर्ष वरीय खिलाड़ी के तौर पर शिरकत करेंगी। अमेरिका की वीनस विलियम्स को पिछले साल सर्वोच्च वरीयता मिली थी लेकिन इस साल वह तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगी।
सेरेना विलियम्स को दूसरी, रूस की एलेना दिमेंतिएवा को चौथी और रूस की ही स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को पांचवीं वरीयता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।