तेंदुलकर-जहीर को आराम, सहवाग-रैना के नाम पर विचार नहीं (लीड-2)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने दिल्ली के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को चार साल के अंतराल के बाद टीम में शामिल किया। इसके अलावा 16 सदस्यीय भारतीय टीम में मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक नायर को पहली बार जगह मिली है।
नेहरा ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में शानदार प्रदर्शन के बूते टीम में वापसी की है। नेहरा आईपीएल में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के लिए खेले थे। सहवाग हालांकि इस श्रृंखला के लिए टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
सहवाग के कंधे में चोट है जबकि रैना का अंगूठा चोटिल है। कंधे की चोट के कारण सहवाग ट्वेंटी-20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सके, लिहाजा चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर विचार नहीं किया।
इस टीम में तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और कलात्मक बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ को भी शामिल किया गया है लेकिन इरफान पठान की छुट्टी कर दी गई है। अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
मुरली विजय और बद्रीनाथ को तेंदुलकर और सहवाग के स्थान पर बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल के दौरान अंगुली में लगी चोट और कम अभ्यास के कारण तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से स्वयं ही इंकार कर दिया था।
भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड से सीधे वेस्टइंडीज रवाना होगी। उसे वेस्टइंडीज के साथ चार एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। पहला मैच 26 जून को किंग्सटन में खेला जाना है जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून को किंग्सटन में ही होगा। तीसरा मैच ग्रास इसलेट में तीन जुलाई को और चौथा इसी मैदान पर पांच जुलाई को होगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, यूसुफ पठान, मुरली विजय, सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ, रुद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, अभिषेक नायर, आशीष नेहरा, रवींद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications