शीर्ष वरीय जोड़ीदार के तौर पर खेल रहे पेस और डुल्ही को पहले दौर के मुकाबले में पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मातोवस्की की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-1, 7-6 (3) से पराजित किया।
पुरुषों के युगल वर्ग में भारत के महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। भूपति और नोल्स ने मंगलवार को पहले दौर में आस्ट्रेलिया के स्टीफेन हस और इंग्लैंड के रॉस हचिंग्स की जोड़ी को 4-6, 7-6 (4), 10-3 से पराजित किया था।
अगले दौर में भूपति-नोल्स की भिड़ंत अमेरिका के ट्रॉविस पारेट और स्लोवाकिया के फिलिप पोलास्क की जोड़ी से होगी। दोनों ने रूस के तेमुराज गाबाशिवली और दमित्री तुर्सनोव की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।