नाटिंघम, 17 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर हो चुकी भारतीय किक्रेट टीम को टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच भी शिकस्त झेलनी पड़ी। स्थानीय ट्रेंट ब्रिज मैदान पर सुपर-8 मुकाबले के एक मैच में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका ने उसे 12 रनों से हरा दिया।
भारत को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह निर्धारित 20 आवरों में आठ विकेट पर 118 रन ही बना सका। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 29 और युवराज सिंह ने 25 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज जोहान बोथा ने तीन विकेट झटके।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 आवरों में पांच विकेट पर 130 रन बनाए। अब्राहम डी विलियर्स ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*