ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक हाल ही में तीन काउंटी टीमों ने रज्जाक को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रस्ताव दिया था लेकिन रज्जाक ने यह कहते हुए यह प्रस्ताव ठुकरा दिया कि वह राष्ट्रीय टीम के श्रीलंका दौरे पर ध्यान लगाना चाहते हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी रज्जाक को काउंटी के प्रस्ताव को भूलकर श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली श्रृंखला पर ध्यान लगाने को कहा है। पाकिस्तानी टीम को जुलाई-अगस्त में तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।