इसका कारण यह है कि हसी ने काउंटी क्लब नाटिंघमशायर के साथ पांच सप्ताह का करार किया है। वह अपने देश के खिलाड़ी एडम वोग्स का स्थान लेंगे। वोग्स को आस्ट्रेलिया 'ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। आस्ट्रेलिया 'ए' टीम को पाकिस्तान 'ए' टीम के साथ श्रृंखला खेलनी है।
हसी 2004 से 2007 तक लगातार चार साल तक नाटिंघमशायर के लिए खेल चुके हैं। हसी ने कहा, "मैंने नाटिंघमशायर के लिए चार साल तक खेला है। मेरे वहां कई दोस्त बन गए हैं। मैं इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पांच सप्ताह के करार के दौरान मैं तीन चैंपियनशिप मुकाबलों और इतने ही एकदिवसीय मैचो में खेल सकूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।