इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए क्लब फुटबाल खेलने वाले रोबिन्हो ने कहा कि पहले मैच में बड़ी मुश्किल से 4-3 से जीत हासिल करने के बाद उनकी टीम एक बार फिट पटरी पर लौट आई है।
ब्राजील को अब अपने अगले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ना है। रविवार को उसकी भिड़ंत मौजूदा चैंपियन इटली से भी हो सकती है।
रोबिन्हो ने कहा, "हम थके हुए हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। हम किसी भी हाल में खिताब के साथ अपने परिजनों के पास लौटना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।