गिल का मानना है कि दिल्ली नाम लोगों के दिल के ज्यादा करीब है। गुरुवार को यहां आयोजित सम्मेलन 'देल्ही-ए वर्ल्ड क्लास सिटी इन द मेकिंग' के दौरान गिल ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से राष्ट्रीय राजधानी का आधिकारिक नाम बदलने की अपील है।
गिल ने कहा, "मेरा मानना है कि राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोग इसे दिल्ली के नाम से पुकारते हैं क्योंकि यह नाम ही उनके दिल के सबसे करीब है। इस नाम में इस शहर की संस्कृति और पहचान छुपी है।"
गिल की इस दलील पर शीला दीक्षित ज्यादा उत्साहित नहीं दिखीं। उन्होंने सिर्फ हंस कर गिल के अनुरोध और उनकी दलीलों को स्वीकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।