न्यूजीलैंड ने लूसी डूलन (3) और सूजी बेट्स (10) के विकेट गंवाए हैं। खबर लिखे जाने तक कप्तान एमी विल्किंस 27 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 37 रन बनाकर खेल रही थीं जबकि ऐमी सैटर्थवेट ने 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड को पहला झटका पांच रन के कुल योग पर लगा था जबकि उसका दूसरा विकेट 45 रन पर गिरा था। भारत की ओर से रूमेली धर और अमिता शर्मा ने एक-एक विकेट लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।