वाडेकर ने कहा, "ट्वेंटी-20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। एक गलती किसी भी टीम को पटरी से उतार सकती है। इसमें वापसी की संभावना बहुत कम होती है। हमें यह सोचना होगा कि गलती कहां हुई है। मेरा मानना है कि हमारी टीम बुरी तरह थकी हुई है और इसका असर उसके खेल पर पड़ा है। खिलाड़ियों को आराम की जरूरत है क्योंकि उनका आने वाला समय काफी व्यस्त है।"
वाडेकर ने कहा कि विश्व कप के दौरान भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कमी महसूस हुई। उन्होंने कहा, "हमें सहवाग की कमी महसूस हुई। अगर सहवाग और गौतम गंभीर पारी की शुरुआत के लिए उतरते तो फिर कुछ और बात होती। रोहित मध्य क्रम में ही ठीक हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।