टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटरों ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। वाटकिंस ने नाबाद 89 रन बनाए। वाटकिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 58 गेंदों का सामना कर 10 चौके और दो छक्के जड़े।
वाटकिंस के अलावा सोफी डिवाइन ने भी नाबाद 14 रन बनाए। डिवाइन ने आठ गेंदों का सामना कर एक छक्का लगाया। इसके अलावा सूजी बेट्स और ऐमी सैटरवेट ने 10-10 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से अमिता शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि रूमेली धर और प्रियंका रॉय ने एक-एक सफलता हासिल की। भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने 10 अतिरिक्त रन खर्च किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।