Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : रोमांचक होगा पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल

दक्षिण अफ्रीका जहां पहली बार कोई विश्व कप जीतने की अपनी मुहिम को जारी रखना चाहेगा वहीं पाकिस्तानी टीम पहले संस्करण के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार की नाकामी को भूलकर खिताब जीतना चाहेगी। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार क्रिकेट पर भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगा।

लगभग 17 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार भी विश्व खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है। कई मौकों पर जीत उसके हाथ से निकल गई है। ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले संस्करण के दौरान भी उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी लेकिन इस बार स्मिथ की टीम अपने सिर खिताब का सेहरा बांधने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

पाकिस्तान के लिए यह जीत काफी अहम होगी क्योंकि इससे परोक्ष रूप से युद्ध प्रभावित इस देश में क्रिकेट को फिर से पैर जमाने का मौका मिलेगा। तीन मार्च को लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में अब तक कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है और आने वाले दिनों में वहां मैच खेले जाने की संभावना भी नहीं दिखाई देती।

दक्षिण अफ्रीकी टीम इस विश्व कप में अब तक अजेय रही है। उसने ग्रुप स्तर के अपने दोनों मैचों को जीतने के साथ-साथ सुपर-8 दौर के तीनों मैच भी जीते हैं। इस मामले में पाकिस्तान का रिकार्ड उतना प्रभावी नहीं रहा है। पाकिस्तान ने ग्रुप स्तर में एक जीत हासिल की थी जबकि सुपर-आठ दौर में उसे दो जीत हासिल हुई है।

ग्रुप स्तर में दक्षिण अफ्रीका ने जहां न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड को हराया था वहीं सुपर-आठ में उसने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत को पराजित किया। पाकिस्तान ने ग्रुप स्तर में नीदरलैंड्स को हराया था जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार मिली थी। सुपर आठ में पाकिस्तान ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया है जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे हार मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+