दक्षिण अफ्रीका जहां पहली बार कोई विश्व कप जीतने की अपनी मुहिम को जारी रखना चाहेगा वहीं पाकिस्तानी टीम पहले संस्करण के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार की नाकामी को भूलकर खिताब जीतना चाहेगी।
लगभग 17 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार भी विश्व खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है। कई मौकों पर जीत उसके हाथ से निकल गई है। ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले संस्करण के दौरान भी उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी लेकिन इस बार स्मिथ की टीम अपने सिर खिताब का सेहरा बांधने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।