शाहिद आफरीदी 9 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 और शोएब मलिक सात गेंदों में चार रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का पहला विकेट शाहजैब हसन के रूप में दूसरे ही ओवर में गिर गया। हसन पर्नेल की गेंद पर मर्वे को कैच दे बैठे, उस वक्त वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
दूसरा विकेट तीसरे ओवर में कामरान अकमल के रूप में गिरा उस वक्त टीम कुल स्कोर 28 था। अकमल 12 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 23 बनाए। अकमल स्टेन की गेंद पर मोर्केल के हाथों कैच आउट हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।