शाहिद आफरीदी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों में आठ चौके की मदद से 51 रन बनाए। वह डुमिनी की गेंद पर डी विलियर्स के हाथों कैच आउट हुए।
पाकिस्तान का पहला विकेट शाहजैब हसन के रूप में दूसरे ही ओवर में गिर गया। हसन पर्नेल की गेंद पर मर्वे को कैच दे बैठे, उस वक्त वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
दूसरा विकेट तीसरे ओवर में कामरान अकमल के रूप में गिरा उस वक्त टीम कुल स्कोर 28 था। अकमल 12 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 23 बनाए। अकमल स्टेन की गेंद पर मोर्केल के हाथों कैच आउट हुए।
शोएब मलिक 39 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। मर्वे की गेंद पर बोथा ने उन्हें कैच आउट किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।