रविवार को ग्रुप-बी मुकाबले में इटली की भिड़ंत ब्राजील से होगी जबकि मिस्र की टीम अमेरिका के साथ दो-दो हाथ करेगी। इटली से हारने की सूरत में भी ब्राजील का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। स्पेन की टीम पहले ही अंतिम चार में पहुंच गई है।
ब्राजील ने दो मुकाबलों से छह अंक जुटा लिए हैं। ब्राजील ने तीन दिन पहले मिस्र को 4-3 से हराया था। इटली और मिस्र की टीमों ने तीन-तीन अंक जुटाए हैं जबकि अमेरिका खाता नहीं खोल सका है।
इटली को सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए हर हाल में ब्राजील को हराना होगा। मिस्र को भी अंतिम चार में पहुंचने के लिए अमेरिका पर जीत हासिल करनी होगी। ब्राजील और इटली के खिलाफ उसके पिछले प्रदर्शन के लिहाज से उसकी जीत पक्की मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।