समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रतियोगिता के आयोजकों ने एक बयान में कहा, "बूनेन की व्यक्तिगत छवि और प्रतिबंधित दवाओं के सेवन से जुड़ी हरकत टूर डी फ्रांस की छवि से मेल नहीं खाती है, लिहाजा उन्हें इस साल प्रतियोगिता मे हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। "
बेल्जियम की 'क्विक स्टेप टीम' में शामिल बूनेन को इस साल अप्रैल में कोकीन के सेवन का दोषी पाया गया था। वह एक साल में दो बार इस तरह की हरकत करते पकड़े गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने उन्हें इस साल टूर डी फ्रांस में हिस्सा लेने से मना कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।