इस श्रृंखला का पहला एकदिवसीय मुकाबला 26 जून को किंग्सटन में खेला जाना है। वेस्टइंडीज की टीम हालांकि अभी इंग्लैंड में ही है। वह ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। फाइनल में पहुंचने की स्थिति में उसके 23 जून तक स्वदेश पहुंचने के आसार हैं।
भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और सुरैश रैना के बगैर ही वेस्टइंडीज पहुंची है। चारों खिलाड़ी चोटिल हैं। 16 सदस्यीय टीम में मुंबई के अभिषेक नायर के रूप में एक नया चेहरा है जबकि आशीष नेहरा चार साल बाद फिर टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के साथ चार एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। पहला मैच 26 जून को किंग्सटन में खेला जाना है जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून को किंग्सटन में ही होगा। तीसरा मैच ग्रास इस्लेट में तीन जुलाई को और चौथा इसी मैदान पर पांच जुलाई को होगा।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, यूसुफ पठान, मुरली विजय, सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ, रुद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, अभिषेक नायर, आशीष नेहरा, रवींद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।