खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलियाई टीम ने दो ओवर में बिना कोई विकेट खोए पांच रन बना लिए थे। शैली निट्सचके दो रन बनाकर खेल रही थीं जबकि लेह पॉल्टन ने भी दो रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान पक्का कर चुकी है। गुरुवार को नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने भारत को 52 रनों से हराया था। फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।