टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से शैली निट्सचके (37), लेह पॉल्टन (39) और कॉरेन रोल्टन (38) ने सर्वाधिक योगदान दिया। लिजा स्थालेकर ने भी 28 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान पक्का कर चुकी है। गुरुवार को नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने भारत को 52 रनों से हराया था। फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।