पाकिस्तान की जीत के नायक रहे हरफनमौला शाहिद अफरीदी। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाया। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सका। पाकिस्तान की ओर से अफरीदी ने दो विकेट चटकाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 149 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अफरीदी ने 34 गेंदों में 51 रनों की अहम पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*