इस जीत के साथ इंग्लैंड ने रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ने की योग्यता हासिल कर ली है। गुरुवार को नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने भारत को 52 रनों से हराया था।
आस्ट्रेलिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शैली निट्सचके (37), लेह पॉल्टन (39) और कॉरेन रोल्टन (38) की धारदार बल्लेबाजी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 19.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*