विंबलडन : युगल उद्घाटन मुकाबले में भूपति के सामने होंगे सोमदेव
शुक्रवार को जब विंबलडन का ड्रॉ निकाला गया तब यह साफ हो गया कि सोमदेव और उनके जोड़ीदार दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन युगल मुकाबलों के पहले दौर में भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स के सामने होंगे।
भूपति-नोल्स को चौथी वरीयता दी गई है जबकि सोमदेव-एंडरसन ने क्वालीफाईंग मुकाबलों के माध्यम से साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में खेलने की योग्यता हासिल की है। क्वालीफाईंग दौर में सोमदेव और एंडरसन ने इटली के एल्सांड्रो मोत्ती और आस्ट्रेलिया के जोसफ सिरियानी को हराया था।
फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी पहले दौर में अमेरिका के जेम्स ब्लैक और मार्डी फिश से भिड़ेंगे।
महिलाओं के एकल वर्ग में भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने अभियान की शुरुआत जर्मनी की ऐना लीना ग्रोएनफील्ड के साथ होने वाले मुकाबले के साथ करेंगी।
युगल में सानिया चीनी ताइपे की खिलाड़ी चिया जुंग चुआंग के साथ खेल रही हैं और इस क्रम में उनकी भिड़ंत अमेरिका की जिस क्रेबास और कार्ली गुलिक्सन से होगी। सानिया-चुआंग को 15वीं वरीयता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications