श्रीलंका ने ग्रुप-स्तर और सुपर-8 दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पांचों मैच जीते हैं। इसमें ग्रुप स्तर दो और सुपर-8 के तीन मैच शामिल हैं। वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्तर में एक जीत हासिल की है जबकि सुपर-आठ दौर में उसे दो जीत मिली है।
ग्रुप स्तर में वेस्टइंडीज का सफर अच्छा रहा है। उसने आस्ट्रेलिया को हराया था जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे हार मिली थी। सुपर आठ में वेस्टइंडीज ने कुछ चौंकाने वाले नतीजे देते हुए भारत और इंग्लैंड को हराया जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे हार मिली थी।
गौरतलब है कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें इस विश्व कप में इससे पहले एक बार और भिड़ चुकी हैं। ग्रुप स्तर के उस मैच में श्रीलंका ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी। यह वह मैच था, जिसमें वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल नहीं खेल सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।