लदंन, 20 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटाफ ने कांउटी मैच में सहज बल्लेबाजी करते हुए अपने फिट होने और फार्म में लौटने का संकेत दिया है।
फ्लिंटाफ ने काउंटी टीम हैम्पशायर के खिलाफ लंकाशायर की ओर से खेलते हुए तीसरे दिन यानी शुक्रवार को नाबाद 36 रन बनाए। उनकी 61 गेंदों की इस पारी में चार चौके शामिल थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक फ्लिंटाफ पूरे सहज दिख रहे थे और उन्होंने कई आकर्षक शॉट भी लगाए।
गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद से वह लय में नहीं दिखे थे। इसकी वजह उनका चोटिल होना था। चोट की वजह से ही फ्लिंटाफ ट्वेंटी-20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।