बांड अब आईसीएल से अलग हो चुके हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उनका रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक बांड का कहना है कि वह टीम में वापसी को तैयार हैं।
बांड ने कहा, "मैंने चयन समिति के प्रबंधक ग्लेन टर्नर से बात की है औ उनसे कहा है कि मैं चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा। परंतु मेरा या किसी और का भी चयन प्रतिभा के आधार पर ही होना चाहिए।"
दरसअल, अगस्त-सितंबर में होने वाले श्रीलंकाई दौरे के लिए किवी टीम का चयन होना है। बांड ने कहा, "अगर मेरा चयन इस बार राष्ट्रीय टीम में नहीं हो पाता है तो मैं घरेलू क्रिकेट खेलूंगा। मैं यह साबित करना चाहूंगा कि मुझमें अभी क्रिकेट बची है और मैं अभी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।