ट्वेंटी-20 विश्व कप: दिलशान की बदौलत फाइनल में पहुंचा श्रीलंका
लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को तिलकरत्ने दिलशान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 57 रनों से हरा दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
वेस्टइंडीज को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 17.4 ओवर में 101 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज और मुथैया मुरलीधरन ने तीन-तीन और अजंथा मेंडिस ने दो विकेट चटकाए।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को दिलशान और जयसूर्या ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। दिलशान ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत ही श्रीलंका ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications