लदंन, 20 जून (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल इस बार चोटिल होने की वजह से विंबलडन में हिस्सा नहीं लेंगे। नडाल घुटने में लगी चोट से जूझ रहे हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विंबलडन चैंपियन नडाल ने शुक्रवार को इस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही वह चौथे ऐसे विंबलडन चैंपियन बन गए हैं जो इस खिताब को बचा नहीं सका।
पिछले वर्ष रोजर फेडरर को हराकर विंबलडन चैंपियन बने नडाल ने कहा, "दुर्भाग्यवश इस बार मैं विंबलडन नहीं खेल पाउंगा। मैं 100 फीसदी फिट नहीं हूं। मैं इसके लिए खुद को तैयार नहीं मानता।"
उन्होंने कहा कि विंबलडन में ने खेलने का निर्णय बहुत तकलीफदेह है लेकिन अब वह अगले टूर्नामेंट की तैयारी में जुट जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*