Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप: पाकिस्तान और श्रीलंका में होगी खिताबी भिड़ंत (लीड-1)

लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप का फाइनल रविवार को भारतीय उपमहाद्वीप की दो टीमों श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 57 रनों से हरा दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 17.4 ओवर में 101 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। कप्तान क्रिस गेल 63 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज और मुथैया मुरलीधरन ने तीन-तीन और अजंथा मेंडिस ने दो विकेट चटकाए।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को तिलकरत्ने दिलशान और सनथ जयसूर्या ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। दिलशान ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत ही श्रीलंका ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया।

गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+