ग्रुप-ए के आखिरी मैच में शनिवार को स्पेन ने दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा बनाए रखा। मैच के दूसरे हाफ में स्पैनिश स्ट्राइकर डेविड विल्ला ने शानदार गोल दागा। इसके बाद फर्नाडो लोरेंट ने मैच का दूसरा गोल कर अपनी टीम की जीत 2-0 से पक्की कर दी।
इस मैच के बाद टूर्नामेंट में स्पेन के सात अंक हो गए। वहीं अंकों के लिहाज से टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका दूसरे और इराक तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
यूरोपीय चैंपियन स्पेन की अंतर्राष्ट्रीय मैचों में लगातार यह 15वीं जीत थी। वह कनफडरेशंस कप के सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुका है।
मैन ऑफ द मैच रहे एक्सावी ने कहा, "हम इस जीत से बहुत खुश हैं। यह मैच हमारे लिए आसान नहीं था लेकिन हमने लय बनाए रखी और मैच जीतने में कामयाब रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।