Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के खिलाफ पहले 2 मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे एडवर्ड्स

इस श्रृंखला के लिए चुनी गई 13 सदस्यीय टीम में एडवर्ड्स को नहीं शामिल किया गया है। उनकी पीठ में तकलीफ है। उनके स्थान पर हरफनमौला डेविड बर्नाड को मौका दिया गया है।

बर्नाड के अलावा दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के भाई डरेन ब्रावो को पहली बार टीम में जगह मिली है। डरेन 2008 में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे।

इसके अतिरिक्त बाएं हाथ के बल्लेबाज नरसिंह देवनारायण को भी टीम में जगह दी गई है। श्रंखला का पहला मैच 26 जून को किंग्स्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 28 जून को होना है।

टीम इस प्रकार है : क्रिस गेल (कप्तान), दिनेश रामदीन, लियोनेल बेकर, डरेन ब्रावो, ड्वेन ब्रावो, सुलेमान बेन, डेविड बर्नाड, शिवनारायन चंद्रपॉल, नरसिंह देवनारायन, रुनाको मोर्टन, रवि रामपाल, रामनरेश सरवन और जेरोम टेलर।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+