टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने कैथरीन ब्रंट की अगुआई में न्यूजीलैंड की पारी को 20 ओवरों में मात्र 85 रनों पर समेट दी।
ब्रंट ने छह रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि निकी शॉ ने 17 रन देकर दो और जेनी गुन ने 19 रन देकर दो बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई।
न्यूजीलैंड की ओर से एमी सैदरवेट ने सर्वाधिक 19 रन बनाए जबकि लूसी डुलन और केट पुल्फोर्ड ने 14-14 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की टीम भारत को हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि इंग्लैंड ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।