ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : इंग्लैंड ने 10 ओवर में बनाए 41 रन (लीड-1)
इंग्लैंड ने कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स (9) और विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर (23) का विकेट गंवाया है। एडवर्ड्स का विकेट 19 रन के कुल योग पर गिरा जबकि टेलर 39 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटीं।
टेलर ने अपनी 33 गेंदों की पारी के दौरान तीन चौके लगाए। खबर लिखे जाने तक क्लेयर टेलर सात और बेथ मॉर्गन एक रन बनाकर खेल रही थीं।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने कैथरीन ब्रंट की अगुआई में न्यूजीलैंड की पारी को 20 ओवरों में मात्र 85 रनों पर समेट दी।
ब्रंट ने छह रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि निकी शॉ ने 17 रन देकर दो और जेनी गुन ने 19 रन देकर दो बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई।
न्यूजीलैंड की ओर से एमी सैदरवेट ने सर्वाधिक 19 रन बनाए जबकि लूसी डुलन और केट पुल्फोर्ड ने 14-14 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की टीम भारत को हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि इंग्लैंड ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications