टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने कैथरीन ब्रंट (6/3) की अगुआई में न्यूजीलैंड की पारी को 20 ओवरों में मात्र 85 रनों पर समेट दी थी।
इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने संयम के साथ खेलते हुए 17 ओवरों में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की क्लेयर टेलर 39 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में खेलने की योग्यता हासिल की थी जबकि इंग्लैंड ने शुक्रवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।