एक साल के भीतर इंग्लैंड की टीम ने दूसरा विश्व खिताब जीता है। इस साल की शुरुआत में उसने आस्ट्रेलिया में खेले गए 50 ओवर विश्व कप का भी खिताब अपने नाम किया था।
रविवार को लॉर्डस में इंग्लैंड की टीम अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेली और खेल के हर विभाग में न्यूजीलैंड को दोयम साबित किया। न्यूजीलैंड की टीम भारत को हराकर फाइनल में पहुंची थी जबकि इंग्लैंड ने क्लेयर टेलर की यादगार पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया को हराया था।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने कैथरीन ब्रंट (6/3) की अगुआई में शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 20 ओवरों में मात्र 85 रनों पर समेट दी थी। इसके अलावा निकी शॉ ने 17 रन देकर दो और जेनी गुन ने 19 रन देकर दो बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई।
इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने क्लेयर टेलर (नाबाद 39) की शानदार पारी की बदौलत 17 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। क्लेयर टेलर ने अपनी 32 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके लगाए।
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने भी 23 रनों का योगदान दिया। टेलर ने अपनी 33 गेंदों की पारी के दौरान तीन चौके लगाए। ब्रंट को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया जबकि क्लेयर टेलर 'वुमैन ऑफ द सीरीज' चुनी गईं।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने कैथरीन ब्रंट की अगुआई में न्यूजीलैंड की पारी को 20 ओवरों में मात्र 85 रनों पर समेट दी। न्यूजीलैंड की ओर से एमी सैदरवेट ने सर्वाधिक 19 रन बनाए जबकि लूसी डुलन और केट पुल्फोर्ड ने 14-14 रनों का योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*