जयवर्धने 32 रन के कुल योग पर आउट हुए। इससे ठीक पहले 26 रन के कुल योग पर सनत जयसूर्या आउट हुए थे। जयसूर्या ने 10 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
श्रीलंका ने अपने दो शुरुआती विकेट मात्र दो रन के कुल योग पर गंवा दिए थे। श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (0) और जेहान मुबारक (0) पेवेलियन लौट चुके हैं। दिलशान को मोहम्मद आमिर ने शाहजाद हुसैन के हाथों कैच कराया जबकि मुबारक का कैच भी अब्दुर रज्जाक की गेंद पर शाहजाद ने ही लपका।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 5.2 ओवर में चार विकेट पर 32 रन बना लिए थे। कप्तान कुमार संगकारा ने 13 रन बनाए थे जबकि चमारा सिल्वा ने खाता नहीं खोला था।
पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया था। पाकिस्तानी टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
इससे पहले 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में वह खिताबी मुकाबले में भारत से हार गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।