ट्वेंटी-20 विश्व कप : रोमांचक होगा श्रीलंका-पाकिस्तान में खिताबी मुकाबला
ट्वेंटी-20 विश्व कप के इस संस्करण में श्रीलंका की टीम अब तक अजेय रही है। श्रीलंका ने ग्रुप-स्तर और सुपर-8 दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पांचों मैच जीते हैं। इसमें ग्रुप स्तर दो और सुपर-8 के तीन मैच शामिल हैं। सेमीफाइनल में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया था।
श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी में कुमार संगकारा, तिलकरत्ने दिलशान, सनत जयसूर्या और माहेला जयवर्धने पर आश्रित रहेगी जबकि गेंदबाजी में उसे अजंथा मेंडिस, मुथैया मुरलीधरन और लसिथ मलिंगा से उम्मीदें होंगी।
उधर, पाकिस्तानी टीम पहले संस्करण के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार की नाकामी को भूलकर खिताब जीतना चाहेगी।
पाकिस्तान के लिए यह जीत काफी अहम होगी क्योंकि इससे परोक्ष रूप से युद्ध प्रभावित इस देश में क्रिकेट को फिर से पैर जमाने का मौका मिलेगा। तीन मार्च को लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में अब तक कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है और आने वाले दिनों में वहां मैच खेले जाने की संभावना भी नहीं दिखाई देती।
इस विश्व कप में हालांकि पाकिस्तान का रिकार्ड उतना प्रभावी नहीं रहा है। पाकिस्तान ने ग्रुप स्तर में एक जीत हासिल की थी जबकि सुपर-आठ दौर में उसे दो जीत हासिल हुई है। पाकिस्तान ने ग्रुप स्तर में नीदरलैंड्स को हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार मिली थी। सुपर आठ में पाकिस्तान ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया है, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे हार मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications