श्रीलंका ने मात्र 32 रन के कुल योग पर अपने चार शुरुआती विकेट गंवा दिए थे, लेकिन संगकारा (नाबाद 21) और चमारा सिल्वा (नाबाद 14) पारी को संवारने में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 10 ओवर में 54 रन बना लिए थे।
श्रीलंका का चौथा विकेट माहेला जयवर्धने (1) के रूप में गिरा। इससे ठीक पहले 26 रन के कुल योग पर सनत जयसूर्या आउट हुए थे। जयसूर्या ने 10 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
इससे पहले श्रीलंका ने शून्य और दो रन के कुल योग पर अपने सबसे सफल बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (0) और जेहान मुबारक (0) के विकेट गंवाए थे।
पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया था। पाकिस्तानी टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
इससे पहले 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में वह खिताबी मुकाबले में भारत से हार गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।