ट्वेंटी-20 विश्व कप : 6 विकेट गंवाकर श्रीलंका जबरदस्त मुश्किल में (लीड-4)
कुमार संगकारा के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जोड़ने वाले चमारा सिल्वा (14) और इसुरु उदाना (1) के पेवेलियन लौटने के साथ ही श्रीलंकाई टीम बेहद मुश्किल में दिख रही है।
श्रीलंका को अब भी संगकारा से उम्मीदें हैं जो 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर एंजेलो मैथ्यूज (4) उनका साथ निभा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए थे।
श्रीलंका ने मात्र 32 रन के कुल योग पर अपने चार शुरुआती विकेट गंवा दिए थे। श्रीलंका का चौथा विकेट माहेला जयवर्धने (1) के रूप में गिरा। इससे ठीक पहले 26 रन के कुल योग पर सनत जयसूर्या आउट हुए थे। जयसूर्या ने 10 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
श्रीलंका ने शून्य और दो रन के कुल योग पर अपने सबसे सफल बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (0) और जेहान मुबारक (0) के विकेट गंवाए थे।
पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया था। पाकिस्तानी टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में वह खिताबी मुकाबले में भारत से हार गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications