टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कप्तान कुमार संगकारा की कप्तानी पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए।
संगकारा 52 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 24 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से अब्दुर रज्जाक ने तीन विकेट झटके जबकि उमर गुल, मोहम्मद आमिर और शाहिद अफरीदी ने एक-एक सफलता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।