टॉस जीतने के बाद श्रीलंका ने कप्तान कुमार संगकारा (नाबाद 64) और एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 35) की धारदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 138 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम ने कामरान अकमल (37), शाहिद अफरीदी (नाबाद 54) और शोएब मलिक (नाबाद 24) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत 18.4 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दूसरी बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली पाकिस्तानी टीम ने इस खिताब पर पहली बार कब्जा किया है। पिछले साल शोएब मलिक की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम फाइनल में भारत के हाथों हार गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।