सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) के विश्व वरीयता क्रम में नडाल 12735 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले स्विट्डरलैंड के रोजर फेडरर 10620 अंकों के साथ दूसरे क्रम पर बरकरार हैं।
नडाल सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर सोमवार से शुरू हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में हिस्सा ले रहे हैं। पिछले चार साल में यह पहला मौका है जब फेडरर दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।
विश्व वरीयता क्रम में एक से लेकर 18वें क्रम तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट पिछले हफ्ते 20वें स्थान पर थे लेकिन अब वह 1925 अंकों के साथ 19वें स्थान पर चढ़ गए हैं।
दूसरी ओर, चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रिड 21वें स्थान से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वरीयता क्रम में ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे और सर्बिया के नोवाक जोकोविक चौथे स्थान पर हैं। इस क्रम में फ्रांस के जुआन मार्टिन डेल पोटरो पांचवें और अमेरिका के एंडी रॉडिक छठे क्रम पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।